आप एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और वो भी इलेक्ट्रिक तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम बात करने जा रहे हैं Tata की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक की जिसने अभी हाल ही में एक जबरदस्त अपडेट लिया है।
जी हां हम बात कर रहे हैं Tata Tiago EV की। इस बार कंपनी ने सिर्फ लुक्स में बदलाव नहीं किया, बल्कि इसके साथ-साथ फीचर्स को भी पूरी तरह अपग्रेड कर दिया है। और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन सबके बावजूद इसकी कीमत पहले से कम कर दी गई है।
तो आखिर इस नई गाड़ी में ऐसा क्या है, जो लोगों को इतना पसंद आ रहा है और क्या ये गाड़ी आपके लिए सही चॉइस हो सकती है? चलिए शुरू से आखिर तक पूरी जानकारी जानते हैं।
नई Tata Tiago EV की कीमत कितनी है
सबसे पहले बात करते हैं सबसे जरूरी यानी कीमत की। 2026 Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि पुराने मॉडल की कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होती थी, यानी इस बार कंपनी ने सीधे ₹1 लाख तक का फायदा दे दिया है।
इतना ही नहीं Tata एक खास Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम भी ऑफर कर रही है। इसमें कार की शुरुआती कीमत और भी कम होकर ₹4.69 लाख हो जाती है, हालांकि इसके लिए हर किलोमीटर पर थोड़ा अलग चार्ज लगता है।
कीमत का पूरा गणित एक नजर में
| पॉइंट | डिटेल |
|---|---|
| नई शुरुआती कीमत | ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) |
| पुरानी कीमत | ₹7.99 लाख |
| कुल फायदा | लगभग ₹1 लाख तक |
| BaaS स्कीम कीमत | ₹4.69 लाख से शुरू |
| टॉप वेरिएंट (पुराना) | ₹11.14 लाख |
नंबर 1 फीचर नया और प्रीमियम लुकिंग डिज़ाइन
सबसे पहला और सबसे बड़ा बदलाव है गाड़ी का लुक। पुरानी Tiago EV और पेट्रोल वर्जन में फर्क करना मुश्किल था लेकिन अब ऐसा नहीं है।
फ्रंट डिजाइन में क्या बदला
- नया बॉडी-कलर्ड क्लोज्ड ग्रिल, जो पूरी तरह से EV जैसा फील देता है
- शार्प और स्लीक LED हेडलैम्प्स, जिनके अंदर ही LED DRLs दी गई हैं
- नए स्टाइल का बंपर, जिसमें साइड पर एयर वेंट जैसा डिजाइन दिया गया है
- नए 14-इंच के अलॉय व्हील्स, जो गाड़ी को ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं
रियर डिजाइन में क्या बदल
- कनेक्टेड LED टेललैम्प्स, जो आजकल की लेटेस्ट कारों में देखने को मिलते हैं
- नया डिजाइन वाला रियर बंपर
- ड्यूल-टोन ब्लैक रूफ और शार्क-फिन एंटीना
- दरवाजों के हैंडल पर क्रोम फिनिश
कुल मिलाकर, अब ये गाड़ी देखने में पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लगती है।
फीचर नंबर 2 कंप्लीटली नया और हाईटेक इंटीरियर
दूसरा बड़ा बदलाव Tata Tiago EV गाड़ी के अंदर के हिस्से यानी केबिन में किया गया है। यहां तो लगभग पूरा डैशबोर्ड ही नया कर दिया गया है।
केबिन के मेन हाईलाइट्स
- 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, जो फ्री-स्टैंडिंग स्टाइल में लगा है
- नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मौजूद है
- नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, साथ में पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स
- सामान को ठंडा रखने वाला कूल्ड ग्लव बॉक्स
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा
- सीटों पर भी नया ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री डिजाइन
इन फीचर्स की वजह से अब केबिन में बैठते ही एक प्रीमियम और महंगी कार जैसा एहसास होता है, वो भी इतनी अफोर्डेबल कीमत में।
फीचर नंबर 3 सेफ्टी और चार्जिंग में बड़ा सुधार
तीसरा सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी फीचर्स और चार्जिंग स्पीड में किया गया है, जो इस गाड़ी को रोज इस्तेमाल के लिए और भी भरोसेमंद बनाता है।
सेफ्टी में नया क्या है
- सभी वेरिएंट्स में अब स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स दिए गए हैं
- सेगमेंट फर्स्ट 360-डिग्री कैमरा, जो पार्किंग को आसान बनाता है
- ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, जिससे साइड का ब्लाइंड स्पॉट भी दिख जाता है
- ESP के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और टॉर्क वेक्टरिंग
चार्जिंग में क्या बेहतर हुआ
नई Tiago EV में चार्जिंग 40% तेज कर दी गई है।
- सिर्फ 18 मिनट में 100 किमी की रेंज मिल जाती है
- 30kW DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% चार्जिंग में सिर्फ 35 मिनट लगते हैं
- घर पर चार्ज करने के लिए 3.3kW और 7.2kW AC चार्जिंग का ऑप्शन भी मौजूद है
बैटरी और रेंज की पूरी जानकारी
Tata ने इस बार भी दो बैटरी ऑप्शन दिए हैं, ताकि अलग-अलग जरूरत वालों को सही गाड़ी मिल सके।
| बैटरी साइज | पावर | टॉर्क | रेंज (MIDC) |
|---|---|---|---|
| 19.2 kWh | 61 BHP | 110 Nm | लगभग 226 किमी |
| 24 kWh | 74 BHP | 114 Nm | लगभग 285 किमी |
बड़ी बैटरी वाला वर्जन सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है, जो शहर में चलाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
कलर ऑप्शन भी हुए और शानदार
नई Tiago EV को कुल 6 कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है, जिससे ग्राहकों को पसंद के हिसाब से चुनने का मौका मिलता है। ये गाड़ी की प्रीमियम फीलिंग को और भी बढ़ा देते हैं।

आखिर ये गाड़ी किसके लिए है
- अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं
- रोज शहर के अंदर ट्रैवल करते हैं
- एक ऐसी कार चाहते हैं जो चलाने में आसान, हल्के स्टीयरिंग वाली और कॉम्पैक्ट साइज की हो
- पेट्रोल से इलेक्ट्रिक की तरफ शिफ्ट होना चाहते हैं
तो नई Tata Tiago EV आपके लिए एक बेहद समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
FAQ:
सवाल 1: नई Tata Tiago EV की कीमत कितनी है?
जवाब: नई Tiago EV की शुरुआती कीमत ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
सवाल 2: Tiago EV की रेंज कितनी है?
जवाब: छोटी बैटरी के साथ लगभग 226 किमी और बड़ी बैटरी के साथ लगभग 285 किमी की रेंज मिलती है।
सवाल 3: क्या इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?
जवाब: हां, 30kW DC फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10% से 80% चार्जिंग हो जाती है।
सवाल 4: क्या इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स मिलते हैं?
जवाब: हां, सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।
सवाल 5: BaaS स्कीम क्या है?
जवाब: इसमें कार की शुरुआती कीमत घटकर ₹4.69 लाख हो जाती है, लेकिन हर किलोमीटर पर अलग से चार्ज देना होता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो नई Tata Tiago EV सिर्फ एक फेसलिफ्ट नहीं है, बल्कि इसे एक जनरेशन अपग्रेड कहना ज्यादा सही होगा। नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर सेफ्टी और तेज चार्जिंग के साथ-साथ कंपनी ने कीमत भी कम कर दी है जो इस गाड़ी को और भी आकर्षक बना देता है।